FAU-G को अपने फोन में डाउनलोड करके इंस्टॉल करें।
- इंस्टॉल होने के बाद गेम ओपन करें और Play पर टैप करने के बाद Start
अब एक एनिमिटेड वीडियो प्ले होगा, जिसमें गेम का इंट्रो दिया गया है। राइट साइड में टॉप पर Skip का ऑप्शन मिलेगा। आप चाहें तोपूरा देख सकते हैं या फिर उसे Skip कर सकते हैं।- अब गेम शुरू होगा और आपको भारतीय सेना के जवान का कैरेक्टर मिलेगा। स्क्रीन पर लेफ्ट साइड में मूव करने का ऑप्शन और उसके बगल में येलो कलर में हथियार का ऑप्शन, जबकि राइट साइड में मारने (घूसे जैसा) का ऑप्शन मिलेगा। वहीं, ऊपर लेफ्ट साइड में ग्रीन स्ट्रिप आपकी एनर्जी बताती है और राइट साइड में लेवल की इन्फॉर्मेशन हैयह गेम चार लेवल में है। हर लेवल के बाद एनिमेटेड वीडियो प्ले होगा, जिसे आप स्किप कर सकते हैं। हर लेवल के लिए समय निर्धारित है। अगर आपने तय समय में लेवल पार नहीं किया, तो मिशन फेल हो जाएगा। जैसे-जैसे आप लेवल क्रॉस करते जाएंगे, गेम टफ होता ज स्क्रीन पर लेवल के लिए तय टाइम और साथ में आगे बढ़ने के लिए डायरेक्शन की जानकारी मिलती रहती है।
आप जितने लेवल क्रॉस करेंगे, उस हिसाब से गेम में आपको सिल्वर कॉइन मिलेंगे। ये सिल्वर कॉइन कैरेक्टर और हथियार अपग्रेड करने में इस्तेमाल कर सकेंगे।
- मूव ऑप्शन से आप आगे बढ़ेंगे, तो चीनी सेना के कैरेक्टर दिखेंगे। ये आप पर हमला करें, इससे पहले आप इन्हें मारना शुरू कर दें।
- चीनी सेना को मारते हुए आप आगे बढते जाएंगे। अगर आपको चोट लगेगी, तो आपकी एनर्जी कम हो जाएगी, जिसकी जानकारी ऊपर ग्रीन पट्टी से मिलती रहेगी।
- आप अपने हथियारों का इस्तेमाल लड़ाई के दौरान कर सकते हैं। इसके लिए आपको हथियार के ऑप्शन पर टैप करना होगा
- लड़ाई के दौरान हथियार इस्तेमाल करने पर सीमित समय बाद ये हथियार अपने आप खत्म हो जाते हैं। इसके बाद आप अपने दुश्मन के हथियार को ले सकते हैं। इसके लिए आपको उस हथियार के पास सिर्फ खड़ा होना होगा। एक बार में आप अपने पास सिर्फ दो हथियार रख सकते हैं।
- दुश्मन को मारने के बाद जब आप आगे बढ़ेंगे, तो रास्ते में आग (अलाव) दिखेंगे, जहां बैठकर आप अपनी एनर्जी को फुल कर सकते हैं। एनर्जी फुल होने पर हेल्थ रिकवर की जानकारी आपको मिल जाएगी।
- मिशन के दौरान रास्ते में आपको टेंट, गाड़ियां और सामान समेत कई चीजें दिखेंगे, जिनसे आपको कोई लेना-देना नहीं है। पूरे मिशन के दौरान हथियार और आग आपके इस्तेमाल के लिए हैं।
- एक बात का हमेशा ध्यान रखें, गेम में आप दुश्मन को लगातार मारते रहें। साथ ही ध्यान रखें कि आपको दुश्मन एक बार भी न मार पाए। इससे आपके मिशन कम्प्लीट करने, यानी जीतने की संभावना ज्यादा रहेगी।
0 Comments
Please do not comment abusive content otherwise your IP will be blocked from our server.